सर में सौदा भी नहीं दिल में तमन्ना भी नहीं
लेकिन इस तर्क-ए-मोहब्बत का भरोसा भी नहीं
सौदा = पागलपन
तर्क-ए-मोहब्बत = मोहब्बत का टूटना
यूं तो हंगामें उठाते नहीं दीवाना-ए-इश्क
मगर ए दोस्त ऐसों का कुछ ठिकाना भी नहीं
मुद्दतें गुज़रीं तेरी याद भी आई ना हमें
और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं
ये भी सच है के मोहब्बत में नहीं मैं मजबूर
ये भी सच है के तेरा हुस्न कुछ ऐसा भी नहीं
दिल की गिनती ना यगनों में ना बेगानों में
लेकिन इस जल्वागाह-ए-नाज़ से उठता भी नहीं
यगना = जानकार
जल्वागाह = यहाँ कोई कार्यक्रम हो रहा हो
बदगुमां हो के मिल ए दोस्त जो मिलना है तुझे
ये झिझकते हुए मिलना कोई मिलना भी नहीं
बदगुमां = बिना शक
शिकवा-ए-ज़ौर करे क्या कोई उस शोख से जो
साफ कायल भी नहीं साफ मुकरता भी नहीं
शिकवा-ए-जौर = जुल्म कि शिकायत
मेहरबानी को मोहब्बत नहीं कहते ए दोस्त
आह मुझसे तो मेरी रंजिश-ए-बेजाँ भी नहीं
बात ये है की सुकून-ए-दिल-ए-वहशी का मकाम
कुञ्ज-ए-जिन्दां भी नहीं वुसात-ए-सेहरा भी नहीं
मकाम = मंजील
कुञ्ज-ए-जिन्दां = जेल का कोना
वुसात-ए-सेहरा = रेगिस्तान का विस्तार
मुंह से हम अपने बुरा तो नहीं कहते , के 'फिराक'
है तेरा दोस्त मगर आदमी अच्छा भी नहीं
फ़िराक गोरखपुरी
Showing posts with label फिराक. Show all posts
Showing posts with label फिराक. Show all posts
May 27, 2008
May 20, 2008
ना जाना आज तक
ना जाना आज तक क्या शै खुशी है
हमारी जिंदगी भी जिंदगी है
तेरे गम से शिकायत सी रही है
मुझे सचमुच बड़ी शर्मिंदगी है
मोहब्बत में कभी सोचा है यूं भी
कि तुझसे दोस्ती या दुश्मनी है
कोई दम का हूँ मेहमान मुंह ना फेरो
अभी आंखों में कुछ कुछ रोशनी है
ज़माना ज़ुल्म मुझ पर कर रहा है
तुम ऐसा कर सको तो बात भी है
झलक मासूमियों में शोखियों की
बहुत रंगीन तेरी सादगी है
इसे सुन लो सबब इसका ना पुछो
मुझे तुमसे मोहब्बत हो गई है
सुना है इक नगर है आँसुओं का
उसी का दूसरा नाम आँख भी है
वही तेरी मोहब्बत की कहानी
जो कुछ भूली हुई कुछ याद भी है
तुम्हारा ज़िक्र आया इत्तेफा़कन
ना बिगङो बात पर बात आ गयी है
फ़िराक गोरखपुरी
हमारी जिंदगी भी जिंदगी है
तेरे गम से शिकायत सी रही है
मुझे सचमुच बड़ी शर्मिंदगी है
मोहब्बत में कभी सोचा है यूं भी
कि तुझसे दोस्ती या दुश्मनी है
कोई दम का हूँ मेहमान मुंह ना फेरो
अभी आंखों में कुछ कुछ रोशनी है
ज़माना ज़ुल्म मुझ पर कर रहा है
तुम ऐसा कर सको तो बात भी है
झलक मासूमियों में शोखियों की
बहुत रंगीन तेरी सादगी है
इसे सुन लो सबब इसका ना पुछो
मुझे तुमसे मोहब्बत हो गई है
सुना है इक नगर है आँसुओं का
उसी का दूसरा नाम आँख भी है
वही तेरी मोहब्बत की कहानी
जो कुछ भूली हुई कुछ याद भी है
तुम्हारा ज़िक्र आया इत्तेफा़कन
ना बिगङो बात पर बात आ गयी है
फ़िराक गोरखपुरी
May 19, 2008
कोई नई जमीं हो
कोई नई जमीं हो नया आसमां भी हो
ए दिल अब उसके पास चलें वो जहाँ भी हो
अफसुर्दगी-ए-दिल में सोज-ए-निहां भी हो
यानी बुझे दिलों से कुछ उठता धुआँ भी हो
इस दर्जा इख्तिलात और इतनी मुगायरत
तू मेरे और अपने कभी दरम्याँ भी हो
हम अपने गमगुसार-ए-मुहब्बत ना हो सके
तुम तो हमारे हाल पे कुछ मेहरबाँ भी हो
बज्म-ए-तस्सवुरात में ए दोस्त याद आ
इस महफ़िल-ए-निशात में गम का सामाँ भी हो
महबूब वो की सर से कदम तक खुलुस हो
आशिक वही कि हुस्न से कुछ बदगुमां भी हो
फिराक गोरखपुरी
ए दिल अब उसके पास चलें वो जहाँ भी हो
अफसुर्दगी-ए-दिल में सोज-ए-निहां भी हो
यानी बुझे दिलों से कुछ उठता धुआँ भी हो
इस दर्जा इख्तिलात और इतनी मुगायरत
तू मेरे और अपने कभी दरम्याँ भी हो
हम अपने गमगुसार-ए-मुहब्बत ना हो सके
तुम तो हमारे हाल पे कुछ मेहरबाँ भी हो
बज्म-ए-तस्सवुरात में ए दोस्त याद आ
इस महफ़िल-ए-निशात में गम का सामाँ भी हो
महबूब वो की सर से कदम तक खुलुस हो
आशिक वही कि हुस्न से कुछ बदगुमां भी हो
फिराक गोरखपुरी
Subscribe to:
Posts (Atom)