Showing posts with label मजाज़ लखनवी. Show all posts
Showing posts with label मजाज़ लखनवी. Show all posts

November 15, 2010

जुनून-ए-शौक अब भी कम नहीं है


जुनून-ए-शौक अब भी कम नहीं है
मगर वो आज भी बरहम नहीं है

बहुत मुश्किल है दुनिया का संवरना
तेरी जुल्फों के पेच-ओ-ख़म नहीं है

बहुत कुछ और भी है जहां में
ये दुनिया महज गम ही गम नहीं है

मेरी बरबादियों के हम-नशीनों
तुम्हें क्या खुद मुझे भी गम नहीं है

अभी बज़्म-ए-तरब से क्या उठूँ मैं
अभी तो आँख भी पुरनम नहीं है

'मजाज़' एक बादाकश तो है यक़ीनन
जो हम सुनते थे वो आलम नहीं है


मजाज़ लखनवी

बर्बाद तमन्ना पे अताब और ज़्यादा


बर्बाद तमन्ना पे अताब और ज़्यादा
हाँ मेरी मोहब्बत का जबाव और ज्यादा


रोये ना अभी अहल-ए-नज़र हाल पे मेरे
होना है अभी मुझ को खराब और ज्यादा

आवारा-वा-मजनूं ही पे मौकूफ नहीं कुछ
मिलने हैं अभी मुझ को खिताब और ज्यादा

उठेंगे अभी और भी तूफ़ान मेरे दिल से
देखूंगा अभी इश्क के ख़्वाब और ज्यादा

टपकेगा लहू और मेरे दीदा-ए-तर से
धड़केगा दिल-ए-खानाखराब और ज्यादा

ए मुतरिब-ए-बेबाक कोई और भी नगमा
ए साकी -ए-फयाज शराब और ज्यादा



होगी मेरी बातों से उन्हें और भी हैरत
आयेगा उन्हें मुझसे हिजाब और ज़्यादा





मजाज़ लखनवी