Showing posts with label गुरमीत बराङ. Show all posts
Showing posts with label गुरमीत बराङ. Show all posts

August 30, 2008

परछाईयों के पीछे पीछे - गुरमीत बराड़

सड़कों के
किनारों पे चलते चलते
युगों हुए

भीड़ से ख़ुद को बचाते
राहों से उतरे

अलग कहीं चलने की
पड़ गई आदत से
धीरे धीरे
ख़त्म हो गया है
हाशिये पे जीने का अहसास

सूरज की तरफ़ पीठ करके
अपने होने की खोज में
चला ही जा रहा हूँ
अपनी ही
परछाईयों के पीछे पीछे

गुरमीत बराड़
( पंजाबी कवि )

August 27, 2008

आंसू - गुरमीत बराङ

आंखों में पानी देख
कहीं तुम्हे
रोने का भ्रम ना हो जाए

तुम नहीं जानते
कि
रोते हुए , आंसू
बाहर नहीं
अन्दर गिरते हैं

गुरमीत बराङ
( पंजाबी कवि)